ICC Women's ODI rankings: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने आईसीसी विमेंस वनडे रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मुकाबलों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद वैष्णवी बॉलिंग रैंकिंग में 53 स्थान ऊपर चढ़कर 94वें नंबर पर पहुंच गई हैं।
20 वर्षीय स्पिनर ने तीसरे और आखिरी वनडे में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान अपने करियर में पहली बार पारी में 5 विकेट हासिल किए, जिससे वह भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा फायदा पाने वाली खिलाड़ी बन गईं।
दूसरे वनडे में चार विकेट लेने के बाद, वैष्णवी ने सीरीज के आखिरी मैच में भी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 39 रन देकर 5 विकेट लिए। यह वनडे फॉर्मेट में उनका तीसरा मैच था, जिसमें दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया और भारत ने सीरीज में 3-0 से 'क्लीन स्वीप' किया।