T20 World Cup Warm: आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में अभिषेक शर्मा पहले स्थान पर बने हुए हैं, वहीं वरुण चक्रवर्ती ने गेंदबाजों की सूची में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा टी20 फॉर्मेट में नंबर वन ऑलराउंडर बन गए हैं।
बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत के अभिषेक शर्मा पहले, इंग्लैंड के फिल साल्ट दूसरे, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे, इंग्लैंड के जोस बटलर चौथे और भारत के तिलक वर्मा पांचवें स्थान पर हैं। श्रीलंका के पाथुम निसंका छठे स्थान पर हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव सातवें, न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट आठवें, ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड नौवें और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श दसवें स्थान पर हैं।
साहिबजादा फरहान को यूएसए के खिलाफ खेली गई 73 रन की पारी का जोरदार फायदा हुआ है। इसी पारी की बदौलत फरहान 4 स्थान की छलांग लगाते हुए तीसरे स्थान पर पहुंचे हैं।