इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने लंदन के लॉर्ड्स और लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम को एक-एक डिमेरिट प्वाइंट दिया है। यह कार्रवाई मैच रेफरी की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। ये रिपोर्ट लॉर्ड्स में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकिल के पहले टेस्ट और लाहौर में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे के बाद सौंपी गई थीं।
दोनों वेन्यू को एक-एक डिमेरिट प्वाइंट मिला है। आईसीसी ने पुष्टि की है कि इन दोनों मैदानों पर पहले कोई डिमेरिट प्वाइंट नहीं था। संबंधित रिपोर्ट इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को भेज दी गई हैं। अब उनके पास इस फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए 14 दिन का समय है।
आईसीसी ने हाल ही में इंटरनेशनल मुकाबलों में इस्तेमाल की गई पिचों को पिच और आउटफील्ड मॉनिटरिंग प्रोसेस के तहत 'असंतोषजनक' माना था।