आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग: आयरलैंड पर जीत के बाद वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को फायदा (Image Source: IANS)
आईसीसी महिला चैंपियनशिप में आयरलैंड के खिलाफ 3-0 से सीरीज जीतने के बाद, वेस्टइंडीज की कप्तान हैली मैथ्यूज और उनकी कई साथी खिलाड़ियों ने ताजा महिला वनडे रैंकिंग में अच्छी बढ़त हासिल की है।
आयरलैंड सीरीज में वेस्टइंडीज की कप्तान हैली मैथ्यूज का गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन रहा था। प्लेयर ऑफ द सीरीज रहीं मैथ्यूज की आईसीसी की महिला बल्लेबाजों, गेंदबाजों और ऑलराउंडरों की रैंकिंग में टॉप-10 में उनकी स्थिति और मजबूत हुई है। तीन वनडे मैचों की सीरीज में मैथ्यूज ने 265 रन बनाए और 7 विकेट लिए।
सीरीज में अपने योगदान के कारण अनुभवी बल्लेबाज स्टेफनी टेलर, ऑलराउंडर आलिया एलेन, स्पिनर एफी फ्लेचर और ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन को भी ताजा रैंकिंग अपडेट में फायदा हुआ।