इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के प्लेऑफ मैच मंगलवार से शुरू होंगे। क्वालीफायर-1 धर्मशाला में 26 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीब) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जाना है, जिसके बाद 27 मई को न्यू चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का सामना राजस्थान रॉयल्स (आरआर) से होगा। 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में ही क्वालीफायर-2 खेला जाना है, जिसमें क्वालीफायर-1 गंवाने वाली टीम के सामने एलिमिनेटर मैच की विजेता होगी।
क्वालीफायर-1, एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 के लिए 'रिजर्व डे' नहीं है। आइए, जानते हैं कि अगर बारिश के चलते यह मुकाबले पूरे नहीं होते, तो विजेता टीम का फैसला किस तरह निकलेगा?
दरअसल, क्वालीफायर-1, एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 में अगर बारिश के चलते मैच का नतीजा नहीं निकलता, तो ऐसे में प्वाइंट्स टेबल में पोजिशन के आधार पर टीम की जीत-हार तय होगी।