आईएलटी20 सीजन 5: नीलामी से पहले क्लासेन और मिलर गल्फ जायंट्स में शामिल; ओमरजई और मुजरबानी की वापसी (Image Source: IANS)
आईएलटी20 सीजन 5 की नीलामी से पहले प्री-ऑक्शन साइनिंग के तहत गल्फ जायंट्स ने बुधवार को साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ियों डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन को अपनी टीम में शामिल किया। फ्रेंचाइजी ने दुबई में होने वाले टूर्नामेंट के आगामी सीजन के लिए इन दोनों अनुभवी क्रिकेटर्स को अपने स्क्वॉड में जोड़ा।
अफगानिस्तानी ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई और जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी भी नए सीजन के लिए वापसी करेंगे। आईएलटी20 का पांचवां सीजन 22 नवंबर से 20 दिसंबर तक खेला जाएगा।
ये चारों खिलाड़ी बल्लेबाजी, तेज गेंदबाजी और ऑलराउंडर के तौर पर अपनी काबिलियत साबित कर चुके हैं। अदाणी स्पोर्ट्सलाइन की फ्रेंचाइजी गल्फ जायंट्स, 2023 में टूर्नामेंट का पहला सीजन जीतने के बाद अब अपना दूसरा डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 खिताब जीतने की कोशिश में है।