ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला पर्थ स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मार्श ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हां, हालात अच्छे लग रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि इस पिच में कोई खास बदलाव आएगा। हमें लक्ष्य का पीछा करना पसंद है, उम्मीद है कि हम गेंदबाजी से अच्छी शुरुआत करेंगे और शुरुआत में ही दबाव बनाएंगे।" महली बियर्डमैन के डेब्यू को लेकर मार्श ने कहा, "यह उनके लिए बहुत रोमांचक होगा। एक युवा वेस्ट ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के तौर पर डेब्यू करने के लिए शायद दुनिया में इससे बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती। यह एक शानदार स्टेडियम है और मुझे उम्मीद है कि आज काफी दर्शक आएंगे।"
सीरीज के महत्व पर बात करते हुए मार्श ने कहा, "देखिए, यह हमारे और हमारी सभी टीमों के लिए गर्मियों की शुरुआत है। यह एक रोमांचक समय है। तीन मैचों की सीरीज है। पहला मैच हमेशा बहुत महत्वपूर्ण होता है। पिछले कुछ महीनों में हमने काफी कुछ सीखा है कि हम किस तरह का खेल खेलना चाहते हैं। हमारी टीम काफी युवा और अनुभवहीन है, लेकिन इसमें बहुत ऊर्जा है और हम इस सीरीज के लिए उत्साहित हैं।"