भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा ने कहा है कि टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम के बल्लेबाजों को ज्यादा अहम भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि टीम की गेंदबाजी मजबूत होने की प्रक्रिया में है, ऐसे में टूर्नामेंट में बल्लेबाजों की भूमिका अहम होगी।
अंजुम चोपड़ा ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, "मेरे हिसाब से, इस भारतीय टीम का नेतृत्व बल्लेबाजी करती है। बल्लेबाजों के लड़खड़ाने की कोई गुंजाइश नहीं है। हम टीम में पांच विशेषज्ञ बल्लेबाज खिला रहे हैं। पांच विशेषज्ञ बल्लेबाज होने की स्थिति में असफल होने की कोई गुंजाइश नहीं है।"
इंग्लैंड के खिलाफ हाल में संपन्न टी20 सीरीज में यास्तिका भाटिया ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी। यास्तिका ने सीरीज में सर्वाधिक 119 रन बनाए, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट (126.79) टॉप पांच स्कोरर में सबसे कम था।