एलए नाइट राइडर्स स्टेडियम का उद्घाटन, जय शाह ने क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी के लिए एक अहम पड़ाव बताय (Image Source: IANS)
आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने लॉस एंजिल्स में एलए नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड के उद्घाटन को क्रिकेट के वैश्विक विस्तार में एक अहम कदम बताया है। शाह ने इसे ओलंपिक गेम्स में इस खेल की वापसी के लिए 'एक अहम पड़ाव' करार दिया है।
नाइट राइडर्स ग्रुप की तरफ से बनाए गए इस अत्याधुनिक स्टेडियम में बुधवार को पहला मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) मैच खेला गया, जिसमें लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स का मुकाबला वाशिंगटन फ्रीडम से हुआ। इसके साथ ही यह फ्रेंचाइजी इंटरनेशनल स्टैंडर्ड का क्रिकेट स्टेडियम बनाने वाला पहला ग्लोबल क्रिकेट ब्रांड बन गया है।
बॉलीवुड सुपरस्टार और नाइट राइडर्स ग्रुप के को-ओनर शाहरुख खान को बधाई देते हुए, जय शाह ने कहा कि यह पहल उभरते हुए मार्केट में क्रिकेट के विस्तार में अहम भूमिका निभाएगी।