इंडिया ए ने श्रीलंका ए को दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट में 10 विकेट से हराया (Image Source: IANS)
भारत की ए टीम ने श्रीलंका ए टीम को दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट (चार दिवसीय) में 10 विकेट से हरा दिया है। भारतीय टीम को चौथी पारी में जीत के लिए 33 रन चाहिए थे। टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 36 रन बनाकर मैच 10 विकेट से जीत लिया। साई सुदर्शन, 25, और अमन मोखाड़े, 11 रन बनाकर नाबाद लौटे।
मैच पर नजर डालें तो भारत ए ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ए ने कप्तान सहान अराचिगे के 127 रन की मदद से 366 रन बनाए थे।
भारत की तरफ से गुरनूर बरार और सारांश जैन ने 4-4 विकेट लिए थे। यश ठाकुर को 2 विकेट मिला था।