इंडिया ए ने पहली पारी 464 रन पर घोषित की, न्यूजीलैंड ने 36 रन पर 2 विकेट गंवाए (इंडिया ए ने पहली पारी 464 रन पर घोषित की, न्यूजीलैंड ने 36 रन पर 2 विकेट गंवाए)
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे और आखिरी अनाधिकारिक टेस्ट के दूसरे दिन भारत ए ने अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 464 रन बनाकर घोषित की। दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने 36 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे।
भारत ने दूसरे दिन का खेल 2 विकेट पर 227 रन से शुरू किया था। साई सुदर्शन ने 77 और कप्तान ध्रुव जुरेल ने अपनी पारी 12 रन से आगे बढ़ाई। साई सुदर्शन अपनी पारी में 11 रन जोड़कर 88 रन पर आउट हुए। 255 गेंदों की अपनी पारी में सुदर्शन ने 11 चौके लगाए।
कप्तान ध्रुव जुरेल ने भी अर्धशतक लगाया और 95 गेंदों पर 2 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 71 रनों की पारी खेली। तिलक वर्मा 164 गेंदों पर 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 81 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके साथ वाशिंगटन सुंदर 107 गेदों पर 50 रन बनाकर नाबाद रहे। रवींद्र जडेजा 25 रन बनाकर आउट हुए।