भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, सुपर ओवर में भारतीय टीम की हार (Image Source: IANS)
श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर' में जीत हासिल की।
रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारत-ए टीम 49.2 ओवरों में 265 रन पर सिमट गई। भारत को 29 के स्कोर पर वैभव सूर्यवंशी (21) के रूप में पहला झटका लगा, जिसके बाद टीम ने प्रभसिमरन सिंह (11) के रूप में दूसरा विकेट भी गंवा दिया।
यहां से कप्तान तिलक वर्मा ने ऋतुराज गायकवाड़ (37) के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 91 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन तिलक वर्मा (23) के आउट होते ही विकेटों का पतझड़ लग गया।