भारतीय टीम 3 टी20 मैचों की सीरीज के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर है। आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज में हार के बाद टीम इंडिया के लिए जिम्बाब्वे दौरा अहम है। हालांकि, जिम्बाब्वे सीरीज भी भारतीय टीम के लिए आसान नहीं होने वाली है। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने सीरीज से पहले कहा है कि दोनों टीमों के पास जीत के लिए बराबर मौके होंगे।
रजा ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, "इस सीरीज में दोनों देशों के पास जीतने के बराबर मौके होंगे। मैं एक बात को लेकर आश्वस्त हूं कि जिम्बाब्वे लगातार बहुत ही रोमांचक क्रिकेट खेल रहा है, इसलिए मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि यह सीरीज बहुत मनोरंजक होगी। मुझे लगता है कि जहां तक जीतने या हारने की बात है, जो दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण है, तो दोनों देशों के पास सीरीज जीतने का बराबर मौका है।"
रजा ने कहा, "मुझे लगता है कि भारत की तरह जिम्बाब्वे भी बदलाव की दौर से गुजर रहा है, इसलिए मुझे नहीं लगता है कि सीरीज एकतरफा होगी।"