दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में अपनी जान की बाजी लगाकर 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार के साहस और वीरता की प्रशंसा पूरी दुनिया में हो रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी फ्लाइट के कैप्टन स्मित मच्छार की वीरता की प्रशंसा की है।
वीरेंद्र सहवाग ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "फ्लाईदुबई की फ्लाइट 1073 के कैप्टन स्मित मच्छार ने कॉकपिट में चाकू से वार किए जाने के बाद भी बहादुरी से मुकाबला किया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे यात्रियों और क्रू को मदद करने और सभी यात्रियों को बचाने का मौका मिला। उनकी असाधारण हिम्मत ने 174 लोगों की जान बचाई।"
सहवाग ने लिखा, "बेहद खतरनाक स्थिति में और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए जबरदस्त हिम्मत और अटूट संकल्प दिखाया। उनकी बहादुरी और हिम्मत ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की। भारत को कैप्टन स्मित मच्छार पर गर्व है। उनके जल्द स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।"