भारत रनों के लिहाज से अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाला देश बन गया है। टीम इंडिया ने बुधवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच को 170 रन से अपने नाम किया।
अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है, जिसने साल 2015 में पर्थ में खेला गया मैच 275 रन से अपने नाम किया था। तीसरे स्थान पर मौजूद श्रीलंका ने साल 2024 में इस टीम को 155 रन से शिकस्त दी थी। जिम्बाब्वे ने साल 2018 में अफगानिस्तान के खिलाफ 154 रन से जीत दर्ज की थी, जबकि स्कॉटलैंड ने साल 2015 में 150 रन से मुकाबला अपने नाम किया। इंग्लैंड की टीम साल 2019 में अफगानिस्तान को 150 रन से शिकस्त दे चुकी है।
लखनऊ में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 49.5 ओवरों में 402 रन पर सिमट गई। इस टीम ने 9 के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल (4) का विकेट खो दिया था। इसके बाद रोहित शर्मा ने कप्तान शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दी।