Bengaluru: India vs West Indies Fifth T20I (Bengaluru: India vs West Indies Fifth T20I)
West Indies Fifth T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच शनिवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टी20 सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। बारिश के बाद इस मुकाबले को 9-9 ओवरों तक सीमित कर दिया गया था, लेकिन सिर्फ 7.4 ओवरों के खेल के बाद फिर से बारिश हुई और मुकाबले को रद्द करने का फैसला लिया गया। इसी के साथ पांच मुकाबलों की सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई।
तय समय के अनुसार टॉस शाम साढ़े 6 बजे होना था, लेकिन बारिश की वजह से यह रात 9 बजे हुआ, जिसमें पावरप्ले 2.4 ओवर का था।
बेंगलुरु में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टीम इंडिया को पांचवीं गेंद पर अभिषेक शर्मा (6) के रूप में शुरुआती झटका लगा, जिसके बाद ईशान किशन ने संजू सैमसन के साथ दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 10 गेंदों में 32 रन की साझेदारी की।