Ahmedabad: India vs Netherlands – ICC Men’s T20 World Cup 2026 (Image Source: IANS)
T20 World Cup: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 'सुपर-8' मुकाबला खेला जाना है। दोनों देशों के बीच अब तक कुल 35 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें सिर्फ 2 ही बल्लेबाज शतक लगा सके। ये दोनों ही खिलाड़ी भारतीय हैं।
साउथ अफ्रीका के विरुद्ध शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में संजू सैमसन और तिलक वर्मा का नाम है। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 2-2 शतक लगाए हैं।
संजू सैमसन साल 2024 से अब तक साउथ अफ्रीका के विरुद्ध कुल 5 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस खिलाड़ी ने 8 नवंबर 2024 को साउथ अफ्रीका के विरुद्ध पहला टी20 शतक लगाया था। इस मुकाबले में बतौर सलामी बल्लेबाज संजू ने 50 गेंदों में 107 रन बनाए थे। उनकी इस पारी में 10 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। भारत ने ये मुकाबला 61 रन से जीता था।