Lucknow: India vs Afghanistan 2nd ODI (Image Source: IANS)
भारत के 27 वर्षीय बल्लेबाज ईशान किशन ने बुधवार को अफगानिस्तान के विरुद्ध शतकीय पारी खेली। इसी के साथ ईशान सबसे कम पारियों में 1,000 वनडे रन पूरे करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।
ईशान ने यह कारनामा 26 पारियों में किया। इस लिस्ट में शुभमन गिल (19 पारियां) टॉप पर हैं। विराट कोहली और शिखर धवन ने 24-24 पारियों में ऐसा किया था, जबकि नवजोत सिंह सिद्धू और श्रेयस अय्यर 25-25 पारियों में 1,000 रन पूरे कर चुके हैं।
ईशान किशन गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 1,000 रन पूरे करने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा 966 गेंदों में किया। इस लिस्ट में हार्दिक पांड्या (857) शीर्ष पर हैं। उनके बाद केदार जाधव (936) कपिल देव (954), शुभमन गिल (954) और महेंद्र सिंह धोनी (955) इस लिस्ट में शामिल हैं।