IND vs AFG T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला तय कार्यक्रम के मुताबिक ही खेला जाएगा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 13 सितंबर को होने वाले इस मुकाबले को लेकर पिछले कुछ दिनों से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन अब दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ यानी DDCA ने साफ कर दिया है कि मैच को पोस्टपोन नहीं किया जाएगा।
DDCA ने गुरुवार (10 सितंबर) को अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पुष्टि की कि भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 13 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेला जाएगा। संघ ने बताया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ बैठक के बाद मैच के लिए जरूरी सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पूरा सहयोग मिलने का भरोसा दिया गया है।
DDCA ने अपने बयान में कहा, “13 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला भारत-अफगानिस्तान पहला टी20 तय कार्यक्रम के मुताबिक होगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ बैठक के बाद DDCA को सभी जरूरी सहयोग और व्यवस्थाओं का आश्वासन दिया गया है। मैच पोस्टपोन नहीं होगा।”
India–Afghanistan 1st T20I on 13 September at Arun Jaitley Stadium will go ahead as scheduled.
Following a meeting with Delhi Traffic Police, DDCA has been assured of all necessary support and arrangements.
No postponement DDCA (delhi_cricket) September 10, 2026