IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ रविवार को खेले गए पहले टी20 मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। अगला मुकाबला मंगलवार को खेला जाना है, जिससे पहले टीम इंडिया को झटका लगा है। रिस्ट-स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनके जापान में होने वाले आगामी एशियन गेम्स में खेलने पर भी संदेह पैदा हो गया है।
35 वर्षीय चक्रवर्ती को यह चोट सीरीज के पहले मैच के दौरान लगी थी, जिसे भारत ने सात विकेट से अपने नाम किया। उस मैच में उन्होंने चक्रवर्ती ने चार ओवरों में 16 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था।
एक सूत्र ने सोमवार को 'आईएएनएस' को बताया, "हां, वरुण अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं। स्कैन से साइड स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। अब यह देखना बाकी है कि उन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कब रिपोर्ट करने के लिए कहा जाता है।"