भारत बनाम अफगानिस्तान पहला वनडे: बारिश के चलते टॉस में देरी, फैंस को नतीजे की उम्मीद (Image Source: IANS)
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का पहला मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शनिवार को खेला जाना है। भले ही बारिश के चलते शाम 4.25 तक टॉस नहीं हो सका, लेकिन फैंस चाहते हैं कि इस मुकाबले का नतीजा जरूर निकले, चाहे मैच 20-20 ओवरों का हो।
मैच देखने स्टेडियम पहुंचे तेजेंद्र ने 'आईएएनएस' से कहा, "मैं यहां भारत का समर्थन करने आया हूं। बारिश के चलते 50-50 ओवरों के मैच की संभावना नहीं है, लेकिन आज का मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है। हम उम्मीद करेंगे कि इस मुकाबले का नतीजा निकले।"
अविनाश राणा ने कहा, "भारत इस मुकाबले को जीतेगा। भले ही मुकाबला 20-20 ओवरों का हो, लेकिन इसका नतीजा जरूर निकलना चाहिए। भारत इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करेगा।"