भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। नीतीश कुमार रेड्डी इस मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं।
नीतीश की फिटनेस को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बड़ा अपडेट दिया है। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी देते हुए बताया कि नीतीश के बाएं जांघ में चोट लगने की वजह से वह दूसरे वनडे में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं हो सके। बोर्ड ने बताया कि बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनका ध्यान रख रही है। नीतीश का प्रदर्शन पहले वनडे मुकाबले में गेंद से शानदार रहा था। उन्होंने 2 अहम विकेट अपने नाम किए थे।