इंग्लैंड के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोश टंग ने वनडे फॉर्मेट में डेब्यू किया है। इस 28 वर्षीय खिलाड़ी को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। एजबेस्टन में खेले जा रहे इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।
जोश टंग ने जून 2023 को आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। इस फॉर्मेट में उन्होंने 12 टेस्ट मुकाबलों में 57 विकेट हासिल किए। वहीं, जुलाई 2026 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करते हुए जोश ने इस प्रारूप में 4 मुकाबले खेले और 7 विकेट निकाले।
इंग्लैंड की टीम में एक बड़ा बदलाव ओपनिंग जोड़ी में हुआ है, जहां जैकब बेथेल पहली बार बेन डकेट के साथ ओपनिंग के लिए उतरे। बाएं हाथ के स्पिनर लियाम डॉसन ने सभी फॉर्मेट में अपना 50वां इंटरनेशनल मैच खेला।