भारत बनाम इंग्लैंड: भारत को झटका, राणा और चक्रवर्ती इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर (Image Source: IANS)
England vs India: इंग्लैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के निर्णायक मोड़ पर भारतीय टीम को बड़ा झटका है। सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर हर्षित राणा और रिस्ट-स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने काउंटी ग्राउंड पर चौथे टी20 मैच में टॉस के ठीक बाद इसकी पुष्टि की। इस 'करो या मरो' वाले मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
बीसीसीआई की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, "ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उनकी जांच की है और उन्हें चौथे और पांचवें टी20 से बाहर कर दिया है।"