भारत बनाम आयरलैंड: हैरी टेक्टर का अनूठा शतक, इस मामले में तीसरे पायदान पर पहुंचे (Image Source: IANS)
हैरी टेक्टर फुल मेंबर देश की तरफ से टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। टेक्टर ने 26 साल 304 दिन की उम्र में भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में उतरने के साथ यह कारनामा किया।
इस लिस्ट में पाकिस्तान के शादाब खान शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 25 साल 239 दिन की उम्र में यह अनूठा शतक लगाया था, जबकि उनके हमवतन शाहीन अफरीदी ने 25 साल 310 दिन की उम्र में अपना 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।
रविवार को सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए। आयरलैंड ने 48 के स्कोर तक 3 विकेट गंवा दिए थे। यहां से हैरी टेक्टर ने बेंजामिन कैलिट्ज के साथ चौथे विकेट के लिए 43 गेंदों में 65 रन जुटाकर टीम को संभाला।