भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला न्यूजीलैंड के हेगले ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा ने इस मुकाबले में दो कैच लेने के साथ ही खास मुकाम हासिल कर लिया है।
तिलक वर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इंडोनेशिया के डैनिलसन हावो (25) को पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। अब तिलक के नाम 2026 में फील्डर के तौर पर 26 कैच हो गए हैं, जो कि 2025 में इंडोनेशियाई खिलाड़ी द्वारा पकड़े गए कैचों से एक ज्यादा है।
दूसरे टी2 मैच से पहले तिलक को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए दो कैच पकड़ने की जरूरत थी और उन्होंने टिम सीफर्ट और डेरिल मिशेल के कैच पकड़कर यह उपलब्धि हासिल की। सबसे पहले उन्होंने कवर्स पर टिम सीफर्ट का एक आसान कैच पकड़ा, जब कीवी ओपनर ने अर्शदीप सिंह की गेंद पर एक खराब शॉट खेला।