Thiruvananthapuram: India vs West Indies 1st ODI (Thiruvananthapuram: India vs West Indies 1st ODI)
West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में रिकॉर्ड चेज करते हुए यादगार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हैमस्ट्रिंग इंजरी की चपेट में आ गए हैं।
'क्रिकबज' की रिपोर्ट के अनुसार, प्रसिद्ध कृष्णा का वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 अक्टूबर को होने वाले तीसरे वनडे में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। हालांकि, प्रसिद्ध की इंजरी कितनी गंभीर है, इसका अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन वह कुछ समय के लिए बाहर हो सकते हैं।
दूसरे वनडे में प्रसिद्ध कृष्णा ने सिर्फ 5 ओवर गेंदबाजी की थी, जिसके बाद वह दिक्कत में दिखाई दिए थे और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। इसके बाद वह दोबारा गेंदबाजी करने नहीं लौटे थे। पांच ओवर में प्रसिद्ध ने 45 रन खर्च करते हुए एक विकेट चटकाया था।