T20 World Cup 2026: एक ही पारी में 17 छक्के, टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का नया कारनामा (Image Source: IANS)
T20 World Cup: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे के विरुद्ध एक ही मुकाबले में 17 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया है। यह टी20 वर्ल्ड कप मैच की एक पारी में भारत की ओर से सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड है।
भारत की तरफ से इस पारी में अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने 4-4 छक्के लगाए, जबकि सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन ने 2-2 छक्के जड़े। एक छक्का ईशान किशन के नाम रहा।
इससे पहले भारत ने साल 2024 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध पारी में 15 छक्के लगाए थे। वहीं, ओवरऑल रिकॉर्ड को देखें, तो वेस्टइंडीज और नीदरलैंड की टीम इस लिस्ट में संयुक्त रूप से टॉप पर है।