भारत बनाम जिम्बाब्वे: दोनों देशों के बीच खेली गई 4 टी20 सीरीज, 3 मुकाबलों में हुआ उलटफेर (Image Source: IANS)
टी20 फॉर्मेट में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। दोनों देशों के बीच अब तक कुल 4 टी20 सीरीज खेली गई हैं, जिसमें तीन सीरीज भारत के पक्ष में रहीं, जबकि एक सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई।
दोनों देशों के बीच जून 2010 में पहली बार 2 मुकाबलों की टी20 सीरीज खेली गई थी। पहला मुकाबला 6 विकेट से जीतने के बाद टीम इंडिया ने अगला मैच 7 विकेट से अपने नाम किया था।
इसके बाद, जुलाई 2015 में दोनों देशों ने एक बार फिर 2 टी20 मुकाबलों की सीरीज खेली, जिसके पहले मैच को 54 रन से जीतकर भारत ने बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन अगले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने उलटफेर करते हुए 10 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज को 1-1 से ड्रॉ करवाया।