India vs Zimbabwe मुकाबले में पहली गेंद पर विकेट लेने के बाद जश्न मनाते मयंक यादव। (Image Source: IANS)
India vs Zimbabwe: तेज गेंदबाज मयंक यादव किसी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। यह कारनामा मयंक ने गुरुवार को जिम्बाब्वे के विरुद्ध टी20 मैच के दौरान किया।
24 वर्षीय मयंक यादव ने मैच की पहली ही गेंद पर जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराया। इसी के साथ मयंक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पहली गेंद पर विकेट हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बन गए।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अर्शदीप सिंह ने यूएसए के शायन जहांगीर को मैच की पहली ही गेंद पर अपना शिकार बनाया था। इसके बाद एशिया कप 2025 में हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सईम अयूब को मुकाबले की पहली गेंद पर पवेलियन लौटाया था।