भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच शनिवार से मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
भारतीय टीम की ओर से इस मुकाबले में मानव सुथार अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं। टॉस जीतने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "हम पहले बैटिंग करेंगे। बहुत गर्मी और नमी है। गेंद धीमी और नीची होती जाएगी। इस मैदान पर खेलना बहुत खास है। मैं यहीं खेलते हुए बड़ा हुआ हूं। यहां कप्तानी करना बहुत बड़ी बात है। तैयारी अच्छी रही है। कुछ दिन अच्छी नींद मिली। इसके बाद 9 टेस्ट मैच खेलने हैं। हमें घरेलू सरजमीं पर काफी टेस्ट खेलने हैं। यह सही कॉम्बिनेशन बनाने के बारे में है। मानव सुथार अपना डेब्यू कर रहे हैं।"
टॉस हारने के बाद अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा, "हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, क्योंकि विकेट अच्छा लग रहा है। हमें अच्छा क्रिकेट खेलना है। हम चैलेंज के लिए तैयार हैं। हमें चुनौतियां पसंद हैं। हम इस मैच के लिए अच्छी तरह तैयार हैं। काबुल में हमारा तैयारी कैंप अच्छा था। हम इस मुकाबले में तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर के साथ खेल रहे हैं। इस मुकाबले में नांगेयालिया खरोटे डेब्यू कर रहे हैं।"