भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा वनडे मुकाबला वडोदरा के बीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। टीम में तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ की जगह बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा को शामिल किया गया है। तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है। पहले वनडे में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से जीत दर्ज की थी।
टॉस जीतने के बाद, भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने बताया कि क्रांति को आराम देने का फैसला इसलिए लिया गया ताकि वैष्णवी को खेलने का मौका मिल सके। वैष्णवी ने इस साल की शुरुआत में होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने कहा, "बल्लेबाजी के लिए यह पिच अच्छी लग रही है। हमने क्रांति को आराम देने और वैष्णवी को खेलने का मौका देने के बारे में सोचा। सच कहूं तो, हम बस क्रांति को आराम देना चाहते थे और वैष्णवी को कुछ समय मैदान पर खेलने का मौका देना चाहते थे। ऐसा नहीं है कि हमने जानबूझकर तेज गेंदबाज की जगह स्पिनर को लिया है। हालांकि,, पिछले मैच में वैष्णवी ने शानदार गेंदबाजी की थी, इसलिए एक और बाएं हाथ की स्पिनर को टीम में लाना निश्चित रूप से एक अच्छा विकल्प है।"