West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
टीम इंडिया ने चौथे टी20 के लिए भी अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। टॉस जीतने के बाद कप्तान अय्यर ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। इसकी एक बड़ी वजह नई बनाई गई पिच है। हम पहले भी ऐसी पिचों पर खेल चुके हैं। पिच बहुत सख्त है, इसलिए गेंद में उछाल भी देखने को मिलेगा। हम जानते हैं कि वेस्टइंडीज की टीम कितनी खतरनाक हो सकती है, इसलिए हम लापरवाही नहीं बरत सकते। पिछले मैच में हमने जिस तरह का जज्बा दिखाया, वह बहुत अच्छा था। हमारी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है।"
टॉस हारने के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा, "हम भी फील्डिंग ही चुनते। यह मैच जीतना बहुत जरूरी है, इसलिए हमें वापसी करनी होगी। हमें एक अच्छी शुरुआत चाहिए और यह साफ होना चाहिए कि हम कैसे खेलना चाहते हैं। देखते हैं क्या होता है, सब अच्छा लग रहा है। खुले दिमाग से खेलना होगा। हमारी टीम में दो बदलाव हैं - पूरन और क्वेंटिन सैम्पसन बाहर हैं और उनकी जगह पर रोमारियो शेफर्ड और ज्वेल एंड्रयू टीम में आए हैं।"