Harare: India U19 vs England U19, World Cup Final (Image Source: IANS)
World Cup Final: भारत ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शुक्रवार को खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड 2026 के फाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 100 रन से जीत दर्ज की। खेल जगत से जुड़ी नामी हस्तियों ने इस प्रदर्शन के लिए जूनियर खिलाड़ियों की जमकर सराहना की है।
मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "चैंपियंस! इस युवा ग्रुप और उनके निडर क्रिकेट पर बहुत गर्व है। कोच और सपोर्ट स्टाफ सहित पूरी टीम को बहुत बधाई। इस पल का आनंद लें। जब आपके पास सूर्यवंशी हों, तो एक टाइमलेस ब्लॉकबस्टर की उम्मीद की जाती है। बहुत बढ़िया, वैभव!"
रन-मशीन विराट कोहली ने भारतीय टीम की तारीफ में कहा, "एक बार फिर वर्ल्ड कप जीतने पर भारत की अंडर-19 टीम को बधाई। एज ग्रुप क्रिकेट और उससे आगे भी हमारा दबदबा जारी है। पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ को इसके लिए बधाई।"