भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज: महिला क्रिकेट फैंस को मिलेगी फ्री एंट्री, छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ ने दी जानकारी (भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज: महिला क्रिकेट फैंस को मिलेगी फ्री एंट्री, छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ ने दी जानकारी )
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच शुक्रवार की शाम को 7 बजे से खेला जाना है। दूसरा और तीसरा टी20 मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला जाना है। राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के मुताबिक मैचों के दौरान महिला क्रिकेट फैंस को स्टैंड में फ्री एंट्री मिलेगी।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रस्ताव के बाद राज्य क्रिकेट संघ ने ये फैसला लिया है। यह आइडिया तब आया जब छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अधिकारी सीएम से मिले और उन्हें मैच देखने के लिए आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री ने महिला दर्शकों के लिए टिकट चार्ज माफ करने का सुझाव दिया, जिसके बाद संघ ने महिलाओं के लिए फ्री एंट्री शुरू करने का फैसला किया।