भारतीय बल्लेबाजों ने बनाया छक्कों का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 में हासिल किया ऐतिहासिक मुकाम (भारतीय बल्लेबाजों ने बनाया छक्कों का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 में हासिल किया ऐतिहासिक मुकाम)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 191 रन बनाए। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में कुल 11 छक्के लगाए।
भारतीय टीम ने इसके साथ ही साल 2026 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 छक्के पूरे कर लिए हैं। टीम इंडिया यह मुकाम हासिल करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी है।
इससे पहले, क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अब तक कोई भी टीम एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के नहीं लगा सकी है। खास बात यह है कि साल 2026 में लगाए गए 400 में 142 छक्के भारतीय बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाए हैं, जो एक कैलेंडर ईयर में एक टीम के खिलाफ लगाए गए सबसे ज्यादा सिक्स भी हैं।