West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जा रहा है। रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया है।
संजू सैमसन और ईशान किशन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ पावरप्ले में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। शुरुआती छह ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों ने स्कोरबोर्ड पर 79 रन लगाए। इससे पहले, क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ पावरप्ले में भारतीय टीम का सर्वाधिक स्कोर 72 रन था, जो टीम इंडिया ने साल 2019 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बनाया था।
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। अभिषेक और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए मिलकर 3.6 ओवर में 42 रन जोड़े। अभिषेक अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 12 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, सैमसन ने 6 रनों के स्कोर पर मिले जीवनदान का भरपूर फायदा उठाया।