भारत अपनी आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस भारतीय क्रिकेट इतिहास के दृष्टिकोण से भी काफी अहम है। इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच गाले में टेस्ट मैच की शुरुआत होनी है। यह टेस्ट मैच भारतीय क्रिकेट टीम का 600वां टेस्ट है, इस लिहाज से यह ऐतिहासिक है।
भारतीय क्रिकेट टीम इतिहास में स्वतंत्रता दिवस के दौरान कई बार मैदान पर उतरी है। कई मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि कई बार मायूसी का सामना भी करना पड़ा है। स्वतंत्रता दिवस के दिन भारतीय टीम को एकमात्र जीत वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली है। यह रोमांचक मुकाबला 14 अगस्त को शुरू हुआ था और 15 अगस्त तक खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी और पोर्ट ऑफ स्पेन में तिरंगा लहराया था।