टी20 वर्ल्ड कप ने महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने अपनी शानदार गेंदबाजी से मुकाबलों का रुख बदला और टीमों को यादगार जीत दिलाई। आइए, उन भारतीय महिला खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिनके नाम टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सर्वाधिक विकेट हैं।
पूनम यादव: इस लिस्ट में दाएं हाथ की गेंदबाज पूनम यादव शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2014 से 2020 के बीच 18 टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों में 414 गेंदें फेंकी और 28 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान पूनम ने कुल 387 रन लुटाए। पूनम यादव ने अपने करियर में कुल 72 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें 15.25 की औसत के साथ 98 विकेट हासिल किए।
दीप्ति शर्मा: राइट आर्म ऑफब्रेक गेंदबाज ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 19 मैच खेले हैं, जिसमें 26.15 की औसत के साथ 19 विकेट हासिल किए। इस दौरान दीप्ति ने कुल 71.5 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 497 रन दिए। इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने अपने करियर में भारत की तरफ से 144 टी20 मुकाबले खेले, जिसमें 161 विकेट के अलावा 1,210 रन अपने नाम जोड़े हैं।