एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा, हरमनप्रीत कौर ही सभालेंगी टीम की कमान (Image Source: IANS)
एशियन गेम्स 2026 के लिए बीसीसीआई ने मंगलवार को भारतीय टीम की घोषणा की। बीसीसीआई की ओर से हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया गया है।
सिलेक्शन कमिटी ने ज्यादातर उन्हीं खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है, जो टी20 वर्ल्ड कप में खेली थी। बीसीसीआई की ओर से टीम में एक बदलाव किया गया है। यस्तिका भाटिया की जगह बाएं हाथ की बल्लेबाज और विकेटकीपर जी. कामलिनी को स्क्वाड में शामिल किया गया है।
एशियाई खेलों 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर टीम इंडिया उतरेगी। जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक टूर्नामेंट खेला जाएगा। भारत ने इससे पहले चीन के हांगझोऊ में हुए एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता था।