महिला टी20 विश्व कप में अनुभव की जगह प्रदर्शन को अहमियत दे भारतीय टीम: मिताली राज (Image Source: IANS)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने शुक्रवार को कहा कि स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल का महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होना हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम श्रेयांका की जगह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले अगले मैच में राधा यादव को मौका दे सकती है।
मिताली राज ने जियोस्टार मीडिया डे पर आईएएनएस को बताया, "यह निश्चित रूप से एक झटका है। मुझे यकीन है कि सपोर्ट स्टाफ के पास इस वर्ल्ड कप के लिए उसको लेकर योजनाएं थीं। व्यक्तिगत तौर भी वह विश्व कप के लिए बहुत उत्सुक थी।"
उन्होंने कहा, "किसी भी प्लेयर के लिए चोटिल होना और फिर वर्ल्ड कप जैसे वैश्विक स्टेज से चूक जाना मुश्किल होता है। मुझे यकीन है कि यह उसके लिए मुश्किल होगा।"