Colombo: ICC Men's T20 World Cup 2026 - India vs Pakistan (Second Innings) (Image Source: IANS)
T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के आयरलैंड दौरे का शेड्यूल शनिवार की सुबह जारी कर दिया। भारतीय टीम 2 टी20 मैचों के लिए जून-2026 में आयरलैंड का दौरा करेगी।
बीसीसीआई द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, भारतीय टीम 26 जून और 28 जून को पहला और दूसरा टी20 मुकाबला खेलेगी। दोनों मुकाबले बेलफास्ट में खेले जाएंगे।
भारतीय क्रिकेट टीम का हाल के कुछ वर्षों में आयरलैंड का यह चौथा दौरा होगा। टीम इंडिया 2018, 2022 और 2023 में भी आयरलैंड के दौरे पर गई थी। वहीं, भारतीय टीम 2007 के बाद पहली बार बेलफास्ट में खेलेगी।