Visakhapatnam: ICC Women's World Cup : India vs Australia (Image Source: IANS)
ICC Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर 10 साल के बाद टी20 सीरीज जीती है। टीम इंडिया ने मेजबान देश के खिलाफ 2-1 से जीत दर्ज की। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया को हराने पर भारतीय महिला टीम को बधाई दी है।
शनिवार को एडिलेड ओवल में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 9 विकेट गंवाकर 159 रन ही बना सकी।
सैकिया ने टीम के जबरदस्त प्रदर्शन की तारीफ करते हुए खिलाड़ियों से आगामी सीरीज में भी अच्छा काम जारी रखने को कहा है। यह तीन मुकाबलों की सीरीज 24 फरवरी से 1 मार्च के बीच खेली जाएगी।