इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में भारतीय महिला टीम का पलड़ा भारी, जानिए कैसा है रिकॉर्ड? (Image Source: IANS)
भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच 10 जुलाई से इकलौते टेस्ट मैच की शुरुआत होगी। दोनों टीमें साल 1986 से अब तक कुल 15 टेस्ट खेली हैं, जिसमें भारत का पलड़ा भारी रहा है।
भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैच अपने नाम किए हैं, जबकि इंग्लैंड की टीम सिर्फ 1 ही मैच जीत सकी है। शेष 11 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।
दोनों देशों की महिला टीमों के बीच पहली बार साल 1986 में तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली गई, जो 0-0 से ड्रॉ रही। इसके बाद साल 1995 में इंग्लैंड ने 3 मुकाबलों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की।