भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हाई-वोल्टेज मैच एजबेस्टन में खेला जाना है। भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बचपन के कोच संतोष पिंगुलकर को 'विमेन इन ब्लू' से खासा उम्मीदें हैं।
भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बचपन के कोच संतोष पिंगुलकर ने 'आईएएनएस' से कहा, "इंग्लैंड के मौसम के हिसाब से टॉस जीतने वाली टीम बल्लेबाजी या गेंदबाजी में से कुछ भी चुन सकती है। यह शाम के मौसम पर निर्भर करेगा। हमारी टीम बहुत मजबूत है। वनडे वर्ल्ड कप के दौरान टीम ने दिखाया है कि जब साथ खेलते हैं, तो कैसा प्रदर्शन करते हैं।"
उन्होंने कहा, "हमारी टीम बहुत मजबूत है। वर्ल्ड कप में भी इसने दिखाया है कि जब सभी मिलकर खेलते हैं, तो टीम कितना अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। टीम अभी इंग्लैंड में है और वहां के मौसम के हिसाब से ढलने के लिए प्रैक्टिस करने गई थी। वे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं कि सभी एक यूनिट की तरह मिलकर खेल रहे हैं। टीम में कुछ नए चेहरे भी हैं। खिलाड़ी अपना शत प्रतिशत देने के लिए बेकरार हैं। हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिगेज के साथ भारत की टीम मजबूत है, जिसकी कोशिश खिताब जीतना है।"