दिसंबर में होने वाले भारत-साउथ अफ्रीका सीरीज के शेड्यूल में बदलाव, तीन T20I मैच भी हुए शामिल (Image Source: IANS)
दिसंबर 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी, जिसमें तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज जोड़ी गई है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।
सीएसए के अनुसार, शेड्यूल में टी20 सीरीज को इसलिए जोड़ा गया है, ताकि अगले साल होने वाली पहली आईसीसी विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी की जा सके। चैंपियंस ट्रॉफी फरवरी 2027 में श्रीलंका में आोजित होगी।
भारत ने अप्रैल में विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के तौर पर साउथ अफ्रीका का दौरा किया था, जहां 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। अब 'विमेन इन ब्लू' के पास हिसाब बराबर करने का मौका होगा।