Chennai: ICC Men's T20 World Cup 2026- India vs Zimbabwe (Image Source: IANS)
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार को टीम इंडिया का सामना जिम्बाब्वे के साथ हो रहा है। भारतीय टीम ने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन के बूते टी20 विश्व कप इतिहास का दूसरा बड़ा स्कोर बनाया। इसके साथ ही यह भारत का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर भी है।
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 256 रन लगाए। साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 218 रन बनाए थे। हालांकि, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।
टी20 विश्व कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी टीम इंडिया के नाम हो गया है। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर श्रीलंका के नाम पर है, जिसने साल 2007 में केन्या के विरुद्ध 6 विकेट खोकर 260 रन बनाए थे।