आईपीएल 2026: एलएसजी की हार के बाद संजय बांगड़ ने ऋषभ पंत की कप्तानी पर उठाए सवाल (Image Source: IANS)
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 228 का स्कोर बनाने के बाद भी एलएसजी हार गई। एलएसजी की हार के बाद पूर्व भारतीय ऑल-राउंडर संजय बांगड़ ने ऋषभ पंत की कप्तानी की आलोचना की है।
संजय बांगड़ ने कहा कि कप्तान के तौर ऋषभ पंत को ज्यादा स्पष्टता और संयम दिखाने की जरूरत है। बल्ले से लगातार अच्छा प्रदर्शन न कर पाना कप्तान के तौर पर उनके फैसले लेने और बातचीत पर असर डाल सकता है।
ईएसपीएनक्रिकइंफो पर बांगड़ ने कहा, "अगर आप रन बना रहे हैं, तो मुझे लगता है कि वह अपने फैसले लेने के मामले में और जो भी वह बात कर रहे हैं, उसमें कहीं ज्यादा स्पष्ट होते, क्योंकि एक कप्तान के लिए स्थिरता बनाए रखना बहुत जरूरी है।"