Dharamshala: IPL Qualifier 1 - RCB vs GT (Second Innings) (Image Source: IANS)
IPL Qualifier: गुजरात टाइटंस (जीटी) को धर्मशाला में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के क्वालीफायर 1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 92 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा। इस पर जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने स्वीकार किया कि खराब फील्डिंग और दबाव में की गई गलतियां टीम पर भारी पड़ीं, जिसके कारण उसे हार का सामना करना पड़ा।
इस हार के साथ गुजरात की फाइनल में सीधे पहुंचने की उम्मीदें टूट गईं। वहीं, मौजूदा चैंपियन आरसीबी ने 254/5 के विशाल स्कोर के जवाब में जीटी को 162 रनों पर ऑलआउट कर लगातार दूसरी बार आईपीएल फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
मैच के बाद गिल ने कहा, "मुझे लगता है कि हम 12वें या 13वें ओवर तक अच्छा खेल रहे थे। मुझे नहीं लगता कि हमारी फील्डिंग अच्छी थी। हमने कुछ कैच छोड़े और हमारी ग्राउंड फील्डिंग भी संतोषजनक नहीं थी।"