आईपीएल 2026: सीसीबी की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने सट्टेबाजों के खिलाफ की कार्रवाई, 23 लोगों को हिरा (Image Source: IANS)
सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान सक्रिय सट्टेबाजों के खिलाफ के कड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में बड़ी संख्या में गिरफ्तारी भी हुई है।
सीसीबी की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने सट्टेबाजी में शामिल लोगों के खिलाफ छापेमारी करते हुए 17 मामले दर्ज किए हैं और 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी बेंगलुरु शहर के अलग-अलग पुलिस थानों के क्षेत्रों में हुई।
नौ मामले सीसीबी पुलिस स्टेशन में दर्ज किए गए। चार बड़े मामलों में, पुलिस ने गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों से 1.10 लाख रुपये कीमत के सात मोबाइल फोन, 1,06,433 रुपये नकद, और 13,37,36,911 रुपये कीमत के सट्टेबाजी के चिप्स जब्त किए। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत 13,39,53,344 रुपये (13.39 करोड़ रुपये) आंकी गई है।